Thursday 4 July 2019

प्रसिद्ध गायक पद्म विभूषण आशा भोसले जी को 'स्वामीरत्न राष्ट्रीय पुरस्कार ’और फिल्म अभिनेता स्वप्निल जोशी तथा गीतकार श्री. ना. धों महानोर को 'स्वामी राज्य पुरस्कार' की घोषणा।


इस १६ जुलाई को श्री स्वामी समर्थ अन्न क्षेत्र मंडल (ट्रस्ट), अक्कलकोट की ३२वीं वर्षगांठ और गुरु पूर्णिमा त्यौहार के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया हैं।  अक्कलकोट नरेश श्रीमंत विजयसिंहराजे भोसले के याद में "अक्कलकोट निवासी ब्रह्माण्डनायक के प्रथम वर्षीय 'स्वामीरत्न राष्ट्रिय और स्वामीभूषण राज्य स्तरीय', 'स्वामी सेवक जिलास्तरीय' पुरस्कार" वितरण कार्यक्रम में पद्मविभूषण गायिका आशा भोसले इन्हे 'स्वामीरत्न राष्ट्रीय पुरस्कार २०१९' और मूल्य राशि ५ लाख मानपत्र एव् समानचिह्न देकर नवाजा जायेगा तो वही 'स्वामीभूषण राज्य पुरस्कार २०१९'  से मराठी सुपरस्टार स्वप्निल जोशी और ज्येष्ठ कवी-गीतकार श्री ना. धों. महानोर इन्हे रुपये १ लाख २५ हजार और सन्मानचिन्ह देकर सन्मानित किया जायेगा। यह घोषणा पेड्डार रोड स्थित प्रभुकुंज में हृदयनाथ मंगेशकर, श्री। जन्मेजयराजे विजयसिंहराजे भोसले, श्री अमोलराजे जन्मेजयराजे भोसले, आदिनाथ मंगेशकर, सुधीर गाडगीळ, कृष्णा मंगेशकर, अनुषा श्रीनिवासन अय्यर इनके उपस्थिति में की गयी। 

२९ जुलाई  १९८८ गुरू पूर्णिमा दिन श्री स्वामी समर्थ अन्नक्षेत्र मंडल की स्थापना हुई। इसीवजह से हर साल गुरु पूर्णिमा के दिन  संस्थान में भव्य तौर पर यह वर्ष गांठ मनाई जाती हैं। श्री स्वामी समर्थ अन्नक्षेत्र संस्थान का धर्म संकिर्तन कार्यक्रम एव गुरु पूर्णिमा वर्षगाठ उत्सव पुरे महाराष्ट्र में मशहूर हैं। दूरदेश से स्वामीभक्त इस कार्यक्रम और उत्सव को मनाने आते हैं।

श्री स्वामी समर्थ अन्न क्षेत्र मंडळ (ट्रस्ट), अक्कलकोट इनके तौर पर ३२वीं वर्षगाठ और गुरु पूर्णिमा त्यौहार के अवसर पर धर्म किर्तन व सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन ६ जुलाई से १५ जुलाई २०१९ के दौरान होगा। इस साल इस सांस्कृतिक कार्यक्रम को बीस वर्ष पुरे होंगे ।

ये धर्मादाय न्यास अक्कलकोट यहा आनेवाले हजारो स्वामिभक्तो को अन्नदान (महाप्रसाद : मोफत भोजन) हररोज दो समयपर इसकी व्यवस्था कर रहा है.  यहां हररोज १५ से २० हजार से ज्यादा स्वामीभक्त महाप्रसाद का लाभ लेते है. इतना ही नही यहा आनेवाले हर व्यक्ती के रहने की सुविधा यात्रीनिवास, यात्रीभुवन, अतिथी निवास इन भव्य इमारतो में Non-A.C, A.C सुट, डिलक्स और VIP सुट की व्यवस्था गई हैं| यह निवास सामाजिक बंधुता निभाते अक्कलकोट शहर विकास कार्य में बडा योगदान दे रहा हैं,  स्वयं कि बावडी से ८ किलोमीटर दुरि से पाईपलाईन की सहायता से पानी लाकर  पिछले ८ महिने से हर रोज १० लाख लिटर्स पानी पुरे शहर में सप्लाई किया हैं| यह संस्थान गरीब और जरुरतमंदो को वैद्यकीय और शैक्षणिक स्तर पर भी करता हैं. बाढग्रस्त, भूकंपग्रस्त पिडितों को यह संस्थान सदैव मदद के लिये तत्पर रही हैं| शैक्षणिक, आरोग्य विशेषज्ञ, पर्यावरण के अनुकूल, सांस्कृतिक इत्यादी कार्यक्रम में भी अग्रसर है | शासन कि विभिन्न योजनाए एवं उपक्रम को भी यह संस्थान पुरा सहयोग देती हैं | स्वामी भक्ती के प्रसार के लिये संस्थान की श्री स्वामी समर्थ पालखी परिक्रमा प्रत्येक वर्ष पुरे महाराष्ट्र में ८ महिनो के लिये आयोजित कि जाती हैं| 

 प्रतिवर्ष श्री गुरु पूर्णिमा उत्सव और वर्षगांठ बड़े उत्साह से मनाया जाता है. इस अवसर पर १० दिन तक धर्मसंकिर्तन और सांस्कृतिक कार्यक्रम मनाया जाता है|  इसी साल पहली बार गुरू पूर्णिमा के पार्श्वभूमी पर दि. १५ जुलै २०१९ को  शाम ६ बजे  राष्ट्रीय और राज्यस्थरीय पुरस्कार का सम्मान समारोह अन्न क्षेत्र के आंगन में अक्कलकोट यहा पर संपन्न होगा |

यह समारोह श्री स्वामी समर्थ अन्न क्षेत्र मंडल (ट्रस्ट), अक्कलकोट यहा पद्मश्री पंडित हृदयनाथ मंगेशकर कि उपस्थिति में होगा तो श्री यतिनजी शहा की अध्यक्षता में स्वामी समर्थ अन्न क्षेत्र मंडल (ट्रस्ट), अक्कलकोट के संस्थापक अध्यक्ष श्री जन्मेजयराजे  विजयराज भोसले के शुभ हाथों से सम्पन्न होना है। इस कार्यक्रम का  सूत्रसंचालन  प्रसिद्ध  निवेदक श्री सुधीर गाडगीळ करेंगे।

श्री स्वामी समर्थ अन्नछत्र मंडल (ट्रस्ट), अक्कलकोट यह धर्म संस्थान पिछले ३१ सालो से अन्नदान का स्वामी का कार्य बिना रुके कर रहा हैं| राजघराणे की विरासत प्राप्त सम्मानिय जन्मेजयराजे विजयसिंहराजे भोसले महाराज ये अन्नक्षेत्र मंडळ के संस्थापक अध्यक्ष होकर श्री  स्वामी समर्थ  महाराज जी की कृपा से  इन्होने अन्नक्षेत्र कि शुरुवात की | उनके कार्यकर्तृत्व और दिशा निर्देश के वजह से धर्मदाय संस्थान प्रगती कर राहा हैं| अन्नक्षेत्र परिसर महत्ववपूर्ण अमूल्य बदलाव और सुधार लक्षवेधी हैं| जल्द ही महाप्रसादगृह कि ५ मंजला भव्य इमारत को ५० करोड का अंदाजा खर्च होगा. इस भव्य वास्तू में स्वामीभक्तो के लिये हार सुविधा उपलब्द्ध होगी | और यह सब श्री स्वामी जी कि कृपा से हो रहा हैं |

 इस पत्रकार परिषद में पंडित सम्मानीय ह्रदयनाथ मंगेशकर, राष्ट्रीय और राज्यस्तरीय पुरस्कार चुनाव समिती अध्यक्ष, सम्मानिय श्री जन्मेजयराजे विजयसिंह राजे भोसले, संस्थापक अध्यक्ष, श्री स्वामी समर्थ अन्न क्षेत्र मंडल (ट्रस्ट), अक्कलकोट  सम्मा. श्री. अमोलराजे जन्मेजयराजे भोसले सह प्रमुख कार्यकारी विश्वस्त मा. श्री. अभय खोबरे, उपअध्यक्ष  मा. श्री. लाला राठोड, कोषाध्यक्ष, सम्मानिय श्री सुधीरजी गाडगीळ, मशहूर निवेदक और सूत्रसंचालक पुणे, मा. श्रीमती अनुषा श्रीनिवासन अय्यर, संयोजक प्रशांत भगरे, अन्न क्षेत्र मंडल और बाकी मान्यवर उपस्थित थे |

No comments:

Post a Comment